Skip to main content

गोंडवाना आन्दोलन का आधार स्तंभ

गोंडवाना आन्दोलन का आधार स्तंभ............" गोंडवाना दर्शन" मासिक पत्रिका
"गोंडवाना दर्शन मासिक पत्रिका लगातार 33 वर्षों से देश के कई प्रदेशों में लगातार प्रकाशित होकर पहुंच रहा है । आजादी के पूर्व के गोंडवाना आन्दोलन के बाद यदि गोंडवाना आन्दोलन को पुनर्जीवित किया है तो वह गोंडवाना दर्शन मासिक पत्रिका ही है । आधुनिक गोंडवाना आन्दोलन की नीव में गोंडवाना दर्शन के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता । आज की तारीख में आन्दोलन को आगे बढाने में बहुत सी पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन हो रहा है । जो आज की आवश्यकता है परन्तु आन्दोलन की मार्गदर्शक पत्रिका गोंडवाना दर्शन के प्रति हमारी निष्ठा और हमारी सोच सकारात्मक होना चाहिए । तब हम इतिहास संस्कृति और अपनी धरोहर को सुरक्षित नही कर पा रहे थे तो गोंडवाना सगा नाम से आरंभ की गई यह पत्रिका तथा इसके संपादक सुन्हेर सिंह ताराम जी ने देष में घूम घूम कर इस पत्रिका में प्रकाशित कर समाज को बताने का प्रयास किया है और लगातार कर रहे हैं । गोंडवाना दर्शन का संपादक मंडल डा0 मोती रावन कंगाली, ठाकुर कोमल सिह मरई सहित सभी इस कार्य में लगातार संलग्न होकर पत्रिका को अच्छे मुद्रण और लेखों से सजा रहे हैं । एैसी स्थिती में हमारा भी दायित्व है कि गोंडवाना आन्दोलन की मार्गदर्शक पत्रिका गोंडवाना दर्शन को और अधिक विस्तारित और प्रभावी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें । और हमें पत्र पत्रिकाओं के चयन में यह भी ध्यान में रखना होगा कि गोंडवाना आन्दोलन को आगे बढाने में किन किन पत्र पत्रिकाओं की भूमिका सकारात्मक और नकारात्मक है । कारण कि जब हम किसी पत्र पत्रिका को लगातार पढने लगते हैं तब हमें उसकी आदत सी हो जाती है । यदि पत्रिका आन्दोलन के पवित्र उददेश्य को लेकर है तो ठीक अन्यथा पत्रिका का साहित्यकार या संपादक या लेखक पाठक के आदीपन का लाभ उठाकर पत्र पत्रिका में एैसे संपादन या लेख को सम्मिलित कर देता है जो पाठक के मष्तिष्क में विचलन पैदा कर देता है । गोंडवाना दर्शन लगातार गोंडवाना आन्दोलन के प्रचार प्रसार में अपनी अहम भूमिका के लिये खरा उतरा है । इसलिये इसके वृहतर विस्तार के लिये हमें प्रयास करना होगा ।" 
[पत्रिका को अन्य भाषाओं में प्रकाषन तथा इसके विस्तार और विकास हेतु दिनांक 25.01.2015 को एक परिचर्चा स्थान गोंडवाना विकास मण्डल मानेवाडा रोड नागपुर महाराष्ट में आयेजित है । परिचचर्चा में भाग लेने के इच्छुक साथियों से अनुरोध है कि समय प्रातः11 बजे उपस्थित होकर आन्दोलन में अपना बहुमूल्य सुझाव ओर सहयोग दें ।]
संपर्क 9424259473 ए 9424125724 ईमेल: sunhsrsinghmarkam@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति"

0."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति" यह तो तय है कि होलिका को दुश्मनों ने चोरी से रात में मारकर जलाया होगा जिसकी यादो को ताजा बनाये रखने के लिए उन्हें किसी ना किसी देशज खुशी के त्यौहार के बीच रन्ग में भन्ग करना था। वे धीरे धीरे सफल हुए। सत्ता के हमारी मान्यताओं पर पडे प्रतिकूल प्रभाव से हम अपने त्यौहार को भूलते गये। इन्होंने हमारे हर त्यौहार के साथ अपना कोई ना कोई त्यौहार जोडकर हमारी सन्सक्रति को विस्मृत करने का प्रयास किया है, इसे समझना होगा। हमारे लोगों के द्वारा इन विषयों पर किया जा रहा शोध प्रयास सराहनीय है। हमें बहुजन आन्दोलन के अग्रणी मा० काशीराम के १५/८५ के फार्मूला से आर्य संस्कृति /अनार्य सन्सक्रति की मान्यताओं, परम्पराओं तीज त्यौहारों को छान्ट कर अलग करना होगा अन्यथा जाने अनजाने में हम अपनी खुशी के दिन को मातम के तथा अपने मातम के समय में खुशी मनाते दिखेन्गे । (गुलजार सिंह मरकाम) 1. "सान्सक्रतिक सन्घर्श में शोसल मीडिया का योगदान" बड़ी खुशी की बात है कि होली के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में देश का पढा लिखा मूलनिवासी वर्ग देशज विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर...

"मरकाम गोत्र के टोटम सम्बन्धी किवदन्ती"

मध्यप्रदेश के गोन्ड बहुल जिला और मध्य काल के गोन्डवाना राज अधिसत्ता ५२ गढ की राजधानी गढा मन्डला के गोन्ड समुदाय में अपने गोत्र के पेन(देव) सख्या और उस गोत्र को प्राप्त होने वाले टोटेम सम्बन्धी किवदन्तिया आज भी यदा कदा प्रचलित है । लगभग सभी प्रचलित प्रमुख गोत्रो की टोटेम से सम्बन्धित किवदन्ति आज भी बुजुर्गो से सुनी जा सकती है । ऐसे किवदन्तियो का सन्कलन और अध्ययन कर गोन्डवाना सन्सक्रति के गहरे रहस्य को जानने समझने मे जरूर सहायता मिल सकती है । अत् प्रस्तुत है मरकाम गोत्र से सम्बन्धित हमारे बुजुर्गो के माध्यम से सुनी कहानी । चिरान काल (पुरातन समय) की बात है हमारे प्रथम गुरू ने सभी सभी दानव,मानव समूहो को व्यवस्थित करने के लिये अपने तपोभूमि में आमंत्रित किया जिसमें सभी समूह आपस में एक दूसरे के प्रति कैसे प्रतिबद्धता रखे परस्पर सहयोग की भावना कैसे रहे , यह सोचकर पारी(पाडी) और सेरमी(सेडमी/ ्हेडमी) नात और जात या सगा और सोयरा के रूप मे समाज को व्यवस्थित करने के लिये आमन्त्रित किया ,दुनिया के अनेको जगहो से छोटे बडे देव, दानव ,मानव समूह गुरू के स्थान पर पहुचने लगे , कहानी मे यह भी सुनने को मिलत...

गोंडी धर्म क्या है

                                          गोंडी धर्म क्या है   गोंडी धर्म क्या है ( यह दूसरे धर्मों से किन मायनों में जुदा है , इसका आदर्श और दर्शन क्या है ) अक्सर इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। कई सवाल सचमुच जिज्ञाशा का पुट लिए होते हैं और कई बार इसे शरारती अंदाज में भी पूछा जाता है, कि गोया तुम्हारा तो कोई धर्मग्रंथ ही नहीं है, इसे कैसे धर्म का नाम देते हो ? तो यह ध्यान आता है कि इसकी तुलना और कसौटी किन्हीं पोथी पर आधारित धर्मों के सदृष्य बिन्दुवार की जाए। सच कहा जाए तो गोंडी एक धर्म से अधिक आदिवासियों के जीने की पद्धति है जिसमें लोक व्यवहार के साथ पारलौकिक आध्यमिकता या आध्यात्म भी जुडा हुआ है। आत्म और परआत्मा या परम आत्म की आराधना लोक जीवन से इतर न होकर लोक और सामाजिक जीवन का ही एक भाग है। धर्म यहॉं अलग से विशेष आयोजित कर्मकांडी...