Skip to main content

गोंडवाना के 12 सगा घटकों को एक सूत्र में लाने से ही गोंडवाना राज का सपना साकार हो सकेगाा ।

गोंडवाना के 12 सगा घटकों को एक सूत्र में लाने से ही गोंडवाना राज का सपना साकार हो सकेगाा ।

देश और दुनिया का सबसे प्राचीन और व्यवस्थित और जनसंख्या में बडा गोंडियन समुदाय गोंडवाना राज की बात करता है लेकिन राज कैसे स्थापित होगा इसके मूल पर काम नहीं करता । छोटे बडे जातीय संगठन बनाकर हम छोटी मोटी समस्याओं का निराकरण तो करा सकते हैं पर गोंडवाना राज राज लाना स्थापित करना है तो गोंडवाना के 12 सगा घटकों को एक सामाजिक मंच पर बैठाना होगा ।
आज ये घटक 1 से 7 देव तक विभिन्न जातियों कुनबों में बिखरे हुए हैं । गोंडवाना की गण व्यवस्था में जाति का कोई अस्तित्व नहीं था यही कारण है कि गोंडवाना गोंदोला में आज की गण व्यवस्था वाली आज की कथित जातियों ने एक गोत्र एक टोटम और एक संस्कृति संस्कार और आचरण को लेकर अप्रत्यक्ष में बडी ताकत के रूप में दिखते हैं परन्तु जाति व्यवस्था का शिकार बनकर अपनी गण व्यवस्था को भूल कर असंगठित व्यवहार करते हैं  यदि गणराज स्थापित करना है तो गणों को संगठित करना होगा पांच महाशक्ति के भुमकाओं को महत्व देना होगा उनका सम्मान करना होगा । जिनके मार्गदर्शन में गोंडवाना की गढ व्यवस्था चलती थी एैसे हर एक बिन्दु पर काम करना होगा ।
गण व्यवस्था कायम करना है तो जातीय संकीर्णता से उपर उठना होगा राजा के महत्वपूर्ण अंग यदि राजा से दूर रहेंगे तो राजा कैसे ताकतवर हो सकता है । बैगा ओझा परधान अगरिया गारपगारी गायकी भीमा सहित समस्त इकाईयों को गणों के रूप में स्थापित करना आवश्यक है । गोंड गोंडी गोंडवाना की स्थापना का लक्ष्य तभी संभव है ।-gsmarkam   

Comments

Popular posts from this blog

."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति"

0."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति" यह तो तय है कि होलिका को दुश्मनों ने चोरी से रात में मारकर जलाया होगा जिसकी यादो को ताजा बनाये रखने के लिए उन्हें किसी ना किसी देशज खुशी के त्यौहार के बीच रन्ग में भन्ग करना था। वे धीरे धीरे सफल हुए। सत्ता के हमारी मान्यताओं पर पडे प्रतिकूल प्रभाव से हम अपने त्यौहार को भूलते गये। इन्होंने हमारे हर त्यौहार के साथ अपना कोई ना कोई त्यौहार जोडकर हमारी सन्सक्रति को विस्मृत करने का प्रयास किया है, इसे समझना होगा। हमारे लोगों के द्वारा इन विषयों पर किया जा रहा शोध प्रयास सराहनीय है। हमें बहुजन आन्दोलन के अग्रणी मा० काशीराम के १५/८५ के फार्मूला से आर्य संस्कृति /अनार्य सन्सक्रति की मान्यताओं, परम्पराओं तीज त्यौहारों को छान्ट कर अलग करना होगा अन्यथा जाने अनजाने में हम अपनी खुशी के दिन को मातम के तथा अपने मातम के समय में खुशी मनाते दिखेन्गे । (गुलजार सिंह मरकाम) 1. "सान्सक्रतिक सन्घर्श में शोसल मीडिया का योगदान" बड़ी खुशी की बात है कि होली के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में देश का पढा लिखा मूलनिवासी वर्ग देशज विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर...

"मरकाम गोत्र के टोटम सम्बन्धी किवदन्ती"

मध्यप्रदेश के गोन्ड बहुल जिला और मध्य काल के गोन्डवाना राज अधिसत्ता ५२ गढ की राजधानी गढा मन्डला के गोन्ड समुदाय में अपने गोत्र के पेन(देव) सख्या और उस गोत्र को प्राप्त होने वाले टोटेम सम्बन्धी किवदन्तिया आज भी यदा कदा प्रचलित है । लगभग सभी प्रचलित प्रमुख गोत्रो की टोटेम से सम्बन्धित किवदन्ति आज भी बुजुर्गो से सुनी जा सकती है । ऐसे किवदन्तियो का सन्कलन और अध्ययन कर गोन्डवाना सन्सक्रति के गहरे रहस्य को जानने समझने मे जरूर सहायता मिल सकती है । अत् प्रस्तुत है मरकाम गोत्र से सम्बन्धित हमारे बुजुर्गो के माध्यम से सुनी कहानी । चिरान काल (पुरातन समय) की बात है हमारे प्रथम गुरू ने सभी सभी दानव,मानव समूहो को व्यवस्थित करने के लिये अपने तपोभूमि में आमंत्रित किया जिसमें सभी समूह आपस में एक दूसरे के प्रति कैसे प्रतिबद्धता रखे परस्पर सहयोग की भावना कैसे रहे , यह सोचकर पारी(पाडी) और सेरमी(सेडमी/ ्हेडमी) नात और जात या सगा और सोयरा के रूप मे समाज को व्यवस्थित करने के लिये आमन्त्रित किया ,दुनिया के अनेको जगहो से छोटे बडे देव, दानव ,मानव समूह गुरू के स्थान पर पहुचने लगे , कहानी मे यह भी सुनने को मिलत...

गोंडी धर्म क्या है

                                          गोंडी धर्म क्या है   गोंडी धर्म क्या है ( यह दूसरे धर्मों से किन मायनों में जुदा है , इसका आदर्श और दर्शन क्या है ) अक्सर इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। कई सवाल सचमुच जिज्ञाशा का पुट लिए होते हैं और कई बार इसे शरारती अंदाज में भी पूछा जाता है, कि गोया तुम्हारा तो कोई धर्मग्रंथ ही नहीं है, इसे कैसे धर्म का नाम देते हो ? तो यह ध्यान आता है कि इसकी तुलना और कसौटी किन्हीं पोथी पर आधारित धर्मों के सदृष्य बिन्दुवार की जाए। सच कहा जाए तो गोंडी एक धर्म से अधिक आदिवासियों के जीने की पद्धति है जिसमें लोक व्यवहार के साथ पारलौकिक आध्यमिकता या आध्यात्म भी जुडा हुआ है। आत्म और परआत्मा या परम आत्म की आराधना लोक जीवन से इतर न होकर लोक और सामाजिक जीवन का ही एक भाग है। धर्म यहॉं अलग से विशेष आयोजित कर्मकांडी...