Skip to main content

व्यवस्थित अनुशासित समाज और संगठन हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है ।

व्यवस्थित अनुशासित समाज और संगठन हर लक्ष्य को हासिल कर सकता है ।
(गोंगपा से संबंधित सभी शाखाओं के प्रमुखो को संगठन ढांचा को मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी का एक दूसरे के प्रति उत्तरदायी रहने के लिये पदों पर नियुक्तयां देने में निम्न पार्टी गाईडलाईन का ध्यान रखें । )
मुख्य कार्यकारिणी 
1. राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्षों तथा सभी शाखाओं के राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति ।
2. प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी की अनुशंसा से राज्य कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ।
3. जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी की अनुशंसा से जिला कमेटी विधान सभा प्रभारी एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति ।
4. ब्लाक अध्यक्ष ब्लाक प्रभारी की अनुशंसा पर ब्लाक कार्यकारिणी एवं क्षेत्रीय समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति ।
शाखा कार्यकारिणी:
पार्टी की शाखाओं के प्रमुख यथा महिला मोर्चा , युवा मोर्चा , छात्र मोर्चा, किसान मोर्चा , अनुसूचित जाति मोर्चा , पिछडा वर्ग मोर्चा, सवर्ण मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा आदि भी अपनी अपनी शाखाओं में उपरोक्त नियमानुशार क्रमशः नियुक्तियां प्रदान कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे
यथा - प्रत्येक मोर्चा का राष्टीय अध्यक्ष संबंधित प्रदेश प्रभारी के अनुमोदन और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर अपनी शाखा के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करेगे ।-(राष्ट्रीय संयोजक गोंगपा )
note-संगठन की बेहतरी के लिये सुझाव सादर आमंत्रित हैं ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति"

0."देशज त्यौहारों की वर्तमान स्थिति" यह तो तय है कि होलिका को दुश्मनों ने चोरी से रात में मारकर जलाया होगा जिसकी यादो को ताजा बनाये रखने के लिए उन्हें किसी ना किसी देशज खुशी के त्यौहार के बीच रन्ग में भन्ग करना था। वे धीरे धीरे सफल हुए। सत्ता के हमारी मान्यताओं पर पडे प्रतिकूल प्रभाव से हम अपने त्यौहार को भूलते गये। इन्होंने हमारे हर त्यौहार के साथ अपना कोई ना कोई त्यौहार जोडकर हमारी सन्सक्रति को विस्मृत करने का प्रयास किया है, इसे समझना होगा। हमारे लोगों के द्वारा इन विषयों पर किया जा रहा शोध प्रयास सराहनीय है। हमें बहुजन आन्दोलन के अग्रणी मा० काशीराम के १५/८५ के फार्मूला से आर्य संस्कृति /अनार्य सन्सक्रति की मान्यताओं, परम्पराओं तीज त्यौहारों को छान्ट कर अलग करना होगा अन्यथा जाने अनजाने में हम अपनी खुशी के दिन को मातम के तथा अपने मातम के समय में खुशी मनाते दिखेन्गे । (गुलजार सिंह मरकाम) 1. "सान्सक्रतिक सन्घर्श में शोसल मीडिया का योगदान" बड़ी खुशी की बात है कि होली के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में देश का पढा लिखा मूलनिवासी वर्ग देशज विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर...

"मरकाम गोत्र के टोटम सम्बन्धी किवदन्ती"

मध्यप्रदेश के गोन्ड बहुल जिला और मध्य काल के गोन्डवाना राज अधिसत्ता ५२ गढ की राजधानी गढा मन्डला के गोन्ड समुदाय में अपने गोत्र के पेन(देव) सख्या और उस गोत्र को प्राप्त होने वाले टोटेम सम्बन्धी किवदन्तिया आज भी यदा कदा प्रचलित है । लगभग सभी प्रचलित प्रमुख गोत्रो की टोटेम से सम्बन्धित किवदन्ति आज भी बुजुर्गो से सुनी जा सकती है । ऐसे किवदन्तियो का सन्कलन और अध्ययन कर गोन्डवाना सन्सक्रति के गहरे रहस्य को जानने समझने मे जरूर सहायता मिल सकती है । अत् प्रस्तुत है मरकाम गोत्र से सम्बन्धित हमारे बुजुर्गो के माध्यम से सुनी कहानी । चिरान काल (पुरातन समय) की बात है हमारे प्रथम गुरू ने सभी सभी दानव,मानव समूहो को व्यवस्थित करने के लिये अपने तपोभूमि में आमंत्रित किया जिसमें सभी समूह आपस में एक दूसरे के प्रति कैसे प्रतिबद्धता रखे परस्पर सहयोग की भावना कैसे रहे , यह सोचकर पारी(पाडी) और सेरमी(सेडमी/ ्हेडमी) नात और जात या सगा और सोयरा के रूप मे समाज को व्यवस्थित करने के लिये आमन्त्रित किया ,दुनिया के अनेको जगहो से छोटे बडे देव, दानव ,मानव समूह गुरू के स्थान पर पहुचने लगे , कहानी मे यह भी सुनने को मिलत...

गोंडी धर्म क्या है

                                          गोंडी धर्म क्या है   गोंडी धर्म क्या है ( यह दूसरे धर्मों से किन मायनों में जुदा है , इसका आदर्श और दर्शन क्या है ) अक्सर इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। कई सवाल सचमुच जिज्ञाशा का पुट लिए होते हैं और कई बार इसे शरारती अंदाज में भी पूछा जाता है, कि गोया तुम्हारा तो कोई धर्मग्रंथ ही नहीं है, इसे कैसे धर्म का नाम देते हो ? तो यह ध्यान आता है कि इसकी तुलना और कसौटी किन्हीं पोथी पर आधारित धर्मों के सदृष्य बिन्दुवार की जाए। सच कहा जाए तो गोंडी एक धर्म से अधिक आदिवासियों के जीने की पद्धति है जिसमें लोक व्यवहार के साथ पारलौकिक आध्यमिकता या आध्यात्म भी जुडा हुआ है। आत्म और परआत्मा या परम आत्म की आराधना लोक जीवन से इतर न होकर लोक और सामाजिक जीवन का ही एक भाग है। धर्म यहॉं अलग से विशेष आयोजित कर्मकांडी...