Skip to main content

सावधान ! "देखो इतिहास बदला जा रहा है ।"


प्रत्येक देश का नागरिक खुद को वहां का मूल निवासी मानता है। जैसे अमेरिकावासी खुद को मूल निवासी मानते हैं लेकिन वहां की रेड इंडियन जाती के लोग कहते हैं कि यह गोरे और काले लोग बाहर से आकर यहां बसे हैं। इसी तरह योरपवासियों का एक वर्ग खुद को आर्य मानता है। अधिकतर इतिहासकार मानते हैं कि आर्य मध्य एशिया के मूल निवासी थे। अब आओ हम इतिहास और विज्ञान की नजरों से जानते हैं कि भारत का मूल निवासी कौन?
शब्दों का फर्क समझें :- अंग्रेजी का नेटिव (native) शब्द मूल निवासियों के लिये प्रयुक्त होता है। अंग्रेजी के ट्राइबल शब्द का अर्थ 'मूलनिवासी' नहीं होता है। ट्राइबल का अर्थ होता है "जनजातीय'। 9 अगस्त को 'विश्व जनजातीय दिवस' मनाया जाता है। 'विश्व जनजातीय दिवस' अर्थात विश्व की सभी जनजातीयों का दिवस। यहां यह उल्लेख करना जरूर है कि भारत में अधिकतर लोगों के पास अधकचरा ज्ञान है जिसके कारण जातिगत और सामाजिक विभाजन होना स्वाभाविक है और इसमें उनके सांप्रदायिक और राजनीतिक स्वार्थ भी जुड़े हुए हैं।
अधिकतर लोग मतांध हैं:- यदि आप इतिहास और विज्ञान की अच्छे से समझ नहीं रखते हैं तो आप उसी सिद्धांत को मानेंगे जो आपके राजनीतिज्ञ, आपके मालिक (अंग्रेज), आपके धर्मगुरु या समाज के ठेकेदार आपको बता गए हैं। धर्म, इतिहास और विज्ञान को जानने के लिए हमें सीधे-सीधे उसे पढ़ना और समझना होता है। किसी जाति, धर्म, समाज, राष्ट्र या किसी महान व्यक्ति के ज्ञान का अपनी आंखों पर चश्मा लगाकर उत्त बातों की मानना या जानना मतांधता और अंधविश्वास ही माना जाएगा। दरअसल, यह मतांधता धर्मान्तरण और राजनीति के स्वार्थ के कारण भी उपजी है। भारत में जातिगत विभाजन एक चुनावी खेल भी है जिसके चलते देश का सामाजिक तानाबाना ही नहीं टूटा बल्कि लोगों के बीच नफरत भी काफी हद तक बढ़ गई है। यह हमारी भ्रमित इतिहास की समझ और शिक्षा का ही परिणाम है।
विज्ञान की थ्योरी : यदि हम मूलनिवासी की बात करें तो धरती के सभी मनुष्य अफ्रीकन या दक्षिण भारतीय है। 35 हजार वर्ष पूर्व मानव अफ्रीका से निकलकर मध्य एशिया और योरप में जाकर बसा। योरप से होता हुआ मनुष्य चीन पहुंचा और वहां से वह पुन: भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में दाखिल होते हुए पुन: दक्षिण भारत पहुंच गया। वैज्ञानिकों की मानें तो इससे पहले लगभग 19 करोड़ साल पहले सभी द्वीपराष्ट्र एक थे और चारों ओर समुद्र था। यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सभी एक दूसरे से जुड़े हुए थे। अर्थात धरती का सिर्फ एक टुकड़ा ही समुद्र से उभरा हुआ था। इस इकट्ठे द्वीप के चारों ओर समुद्र था और इसे वैज्ञानिकों ने नाम दिया- "एंजिया"।
अब हम यह समझ सकते हैं कि प्रारंभिक मानव पहले एक ही स्थान पर रहता था। वहीं से वह संपूर्ण विश्व में समय, काल और पस्थिति के अनुसार बसता गया। विश्वभर की जनतातियों के नाक-नक्ष आदि में समानता इसीलिये पायी जाती है क्योंकि उन्होंने निष्क्रमण के बाद भी अपनी जातिगत शुद्धता को बरकरार रखा और जिन आदिवासी या जनतातियों के लोगों ने अपनी भूमि और जंगल को छोड़कर अन्य जगह पर निष्क्रमण करते हुए इस शुद्धता को छोड़कर संबंध बनाए उनमें बदलाव आता गया। यह बदलाव वातावरण और जीवन जीने के संघर्ष से भी आया।..खैर अब हम बात करते हैं भारत के मूल निवासियों की।
वेदों में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है जो आर्यों, दासों, दस्युओं में नस्लीय भेद को प्रदर्शित करता हो। वैज्ञानिक अध्ययनों, वेद शास्त्रों, शिलालेखों, जीवाश्मों, श्रुतियों, पृथ्वी की सरंचनात्मक विज्ञान, जेनेटिक अध्ययन और डीएनए के संबंधों आदि के आधार पर यह तथ्य सामने आता है कि धरती पर प्रथम जीव की उत्पति गोंडवाना लैंड पर हुई थी। जिसे तब पेंजिया कहा जाता था और जो गोंडवाना और लारेशिया को मिलाकर बना था। गोंडवाना लैंड के अमेरिका, अफ्रीका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया एवं भारतीय प्रायद्वीप में विखंडन के पश्तात यहां के निवासी अपने अपने क्षेत्र में बंट गए। जीवन का विकास सर्वप्रथम भारतीय दक्षिण प्रायद्वीप में नर्मदा के तट पर हुआ था जो नवीनतम शोधानुसार विश्व की सर्वप्रथम नदी मानी गई है। यहां बड़ी माथा में डायनासोर के अंडे और जीवाश्म प्राप्त हुए हैं। भारत के सबसे पुरातन आदिवासी गोंडवाना प्रदेश के गोंड कारकू समाज की प्राचीन कथाओं में यह तथ्य कई बार आता है।
जातिगत भिन्नता का कारण प्रकृति और भिन्न प्रदेश :- भारत में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक गोरे, काले, सांवले, लाल और गेहूंवे रंग के हैं। एक ही परिवार में कोई काला है तो कोई गोरा, एक ही समाज में कोई काला है तो कोई गोरा। सभी वर्गों में सभी तरह के रंग के लोग आपको मिल जाएंगे। कश्मीरी ब्राह्मण गोरे हैं तो दक्षिणी ब्राह्मण काले। दक्षिण भारत में अधिकर लोग काले रंग के होते हैं। हिन्दू, मुसलमान, ईसाई और हिन्दुओं में दलित और ब्राह्मण सभी काले रंग के हैं।
इस तरह हम भारतीयों के नाक-नक्ष की बात करें तो वह चीन और अफ्रीका के लोगों से बिल्कुल भिन्न है। यदि रंग की बात करें तो भारतीयों का रंग योरप, अफ्रीका के लोगों से पूर्णत: भिन्न है। अमेरिका और अफ्रीकी लोगों का गौरा रंग और भारत के लोगों के गौरे रंग में बहुत फर्क है। इसी तरह अफ्रीका के काले और भारत के काले रंग में भी बहुत फर्क है। ब्राह्मणों में कितने ही काले और भयंकर काले रंग के मिल जाएंगे और दलितों में कितने ही गोरे रंग के मिल जाएंगे। हजारों वर्षों के मानव-समाज के विकास के बाद आज अगर कोई यह दावा करता है कि वह मूलनिवासी है, तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी का शिकार है। अगर कोई यह मानता है कि आर्य और दास अलग-अलग थे और उनमें कोई रक्त मिश्रिण नहीं हुआ तो यह भी उनके अल्पज्ञान का ही परिणाम है।
डीएनए रिपोर्ट अनुसार आर्य और दृविड़ एक ही है. आर्यों को कोई सेंट्रल एशिया कहता है, तो कोई साइबेरिया, तो कोई मंगोलिया, तो कोई ट्रांस कोकेशिया, तो कुछ ने आर्यों को स्कैंडेनेविया का बताया। ऐसा बताने का आशय यह कि भारतीय लोगों को उनके मूल इतिहास से काटकर जातिगत विभाजन करना रहा है जिसके चलते पश्चिमी धर्मों का विकास हो सकते। उल्लेखनीय है कि प्राचीन भारतीय जैन, बौद्ध और हिन्दू ग्रंथों अनुसार आर्य कोई जाति नहीं बल्कि यह विशेषण था। आर्य शब्द का प्रयोग महाकुल, कुलीन, सभ्य, सज्जन, साधु आदि के लिए पाया जाता है। आर्य का अर्थ श्रेष्ठ होता है। आर्य किसी जाति का नहीं बल्कि एक विशेष विचारधारा को मानने वाले का समूह था जिसमें श्वेत, पित, रक्त, श्याम और अश्वेत रंग के सभी लोग शामिल थे। नयी खोज के अनुसार आर्य आक्रमण नाम की चीज न तो भारतीय इतिहास के किसी कालखण्ड में घटित हुई और ना ही आर्य तथा द्रविड़ नामक दो पृथक मानव नस्लों का अस्तित्व ही कभी धरती पर रहा।
डीएनए शोध :- इसी तरह का एक अनुसंधान भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी किया था। उनके इस साझे आनुवांशिक अध्ययन अनुसार उत्तर और दक्षिण भारतीयों के बीच बताई जाने वाली आर्य.अनार्य असमानता अब नए शोध के अनुसार कोई सच्ची आनुवांशिक असमानता नहीं है। अमेरिका में हार्वर्ड के विशेषज्ञों और भारत के विश्लेषकों ने भारत की प्राचीन जनसंख्या के जीनों के अध्ययन के बाद पाया कि सभी भारतीयों के बीच एक अनुवांशिक संबंध है। इस शोध से जुड़े सीसीएमबी अर्थात सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी ;कोशिका और आणविक जीवविज्ञान केंद्रद्ध के पूर्व निदेशक और इस अध्ययन के सह.लेखक लालजी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शोध के नतीजे के बाद इतिहास को दोबारा लिखने की जरूरत पड़ सकती है। उत्तर और दक्षिण भारतीयों के बीच कोई अंतर नहीं रहा है।(संकलित)

Comments

Popular posts from this blog

"मरकाम गोत्र के टोटम सम्बन्धी किवदन्ती"

मध्यप्रदेश के गोन्ड बहुल जिला और मध्य काल के गोन्डवाना राज अधिसत्ता ५२ गढ की राजधानी गढा मन्डला के गोन्ड समुदाय में अपने गोत्र के पेन(देव) सख्या और उस गोत्र को प्राप्त होने वाले टोटेम सम्बन्धी किवदन्तिया आज भी यदा कदा प्रचलित है । लगभग सभी प्रचलित प्रमुख गोत्रो की टोटेम से सम्बन्धित किवदन्ति आज भी बुजुर्गो से सुनी जा सकती है । ऐसे किवदन्तियो का सन्कलन और अध्ययन कर गोन्डवाना सन्सक्रति के गहरे रहस्य को जानने समझने मे जरूर सहायता मिल सकती है । अत् प्रस्तुत है मरकाम गोत्र से सम्बन्धित हमारे बुजुर्गो के माध्यम से सुनी कहानी । चिरान काल (पुरातन समय) की बात है हमारे प्रथम गुरू ने सभी सभी दानव,मानव समूहो को व्यवस्थित करने के लिये अपने तपोभूमि में आमंत्रित किया जिसमें सभी समूह आपस में एक दूसरे के प्रति कैसे प्रतिबद्धता रखे परस्पर सहयोग की भावना कैसे रहे , यह सोचकर पारी(पाडी) और सेरमी(सेडमी/ ्हेडमी) नात और जात या सगा और सोयरा के रूप मे समाज को व्यवस्थित करने के लिये आमन्त्रित किया ,दुनिया के अनेको जगहो से छोटे बडे देव, दानव ,मानव समूह गुरू के स्थान पर पहुचने लगे , कहानी मे यह भी सुनने को मिलत

गोंडी धर्म क्या है

                                          गोंडी धर्म क्या है   गोंडी धर्म क्या है ( यह दूसरे धर्मों से किन मायनों में जुदा है , इसका आदर्श और दर्शन क्या है ) अक्सर इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। कई सवाल सचमुच जिज्ञाशा का पुट लिए होते हैं और कई बार इसे शरारती अंदाज में भी पूछा जाता है, कि गोया तुम्हारा तो कोई धर्मग्रंथ ही नहीं है, इसे कैसे धर्म का नाम देते हो ? तो यह ध्यान आता है कि इसकी तुलना और कसौटी किन्हीं पोथी पर आधारित धर्मों के सदृष्य बिन्दुवार की जाए। सच कहा जाए तो गोंडी एक धर्म से अधिक आदिवासियों के जीने की पद्धति है जिसमें लोक व्यवहार के साथ पारलौकिक आध्यमिकता या आध्यात्म भी जुडा हुआ है। आत्म और परआत्मा या परम आत्म की आराधना लोक जीवन से इतर न होकर लोक और सामाजिक जीवन का ही एक भाग है। धर्म यहॉं अलग से विशेष आयोजित कर्मकांडीय गतिविधियों के उलट जीवन के हर क्षेत्र में सामान्य गतिविधियों में संलग्न रहता है। गोंडी धर्म

“जय सेवा जय जोहार”

“जय सेवा जय जोहार”  जय सेवा जय जोहार” आज देश के समस्त जनजातीय आदिवासी समुदाय का लोकप्रिय अभिवादन बन चुका है । कोलारियन समूह ( प्रमुखतया संथाल,मुंडा,उरांव ) बहुल छेत्रों में “जोहार” का प्रचलन परंपरागत परंपरा से है । वहीं कोयतूरियन समूह (प्रमुखतया गोंड, परधान बैगा भारिया आदि) बहुल छेत्रों में “जय सेवा” का प्रचलन परंपरागत परंपरा से है साथ ही इन समूहों में हल्बा कंवर तथा गोंड राजपरिवारों में “जोहार” अभिवादन का प्रचलन है । जनजातीय आदिवासी समुदाय का बहुत बडा समूह “भीलियन समूह’( प् रमुखतया भील,भिलाला , बारेला, मीणा,मीना आदि) में मूलत: क्या अभिवादन है इसकी जानकारी नहीं परन्तु “ कणीं-कन्सरी (धरती और अन्न दायी)के साथ “ देवमोगरा माता” का नाम लिया जाता है । हिन्दुत्व प्रभाव के कारण हिन्दू अभिवादन प्रचलन में रहा है । देश में वर्तमान आदिवासी आन्दोलन जिसमें भौतिक आवश्यकताओं के साथ सामाजिक ,धार्मिक, सांस्क्रतिक पहचान को बनाये रखने के लिये राष्ट्रव्यापी समझ बनी है । इस समझ ने “भीलियन समूह “ में “जय सेवा जय जोहार” को स्वत: स्थापित कर लिया इसी तरह प्रत्येंक़ बिन्दु पर राष्ट्रीय समझ की आवश्यकता हैं । आदि